पटना, दिसम्बर 8 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार अपने संकल्पों और वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि 2025 से 2030 का समय बिहार के औद्योगिक उत्कर्ष का काल होगा। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उन्हें नई सुविधाएं, रियायतें और बेहतर माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि बिहार उद्योग और रोजगार का मजबूत केंद्र बन सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...