नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष का पद अब खाली होने वाला है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का आखिरी वर्किंग डे चार अक्टूबर है। इसके बाद भारतीय टीम को जल्द ही नया चीफ सिलेक्टर मिलने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने पिछले दिनों इस बात की पुष्टि कर दी है कि चार अक्टूबर अजीत अगरकर का आखिरी कार्यदिवस है। इसके बाद बोर्ड द्वारा अगला चीफ सिलेक्टर कौन होगा या है, इसकी जानकारी मीडिया के सामने दी जाएगी।पार्थिव पटेल के चीफ सिलेक्टर बनने की चर्चा अजीत अगरकर के बाद भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के लिए जो एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का है। कई रिपोर्ट्स में यह सामने आ चुका है कि पार्थिव पटेल का चीफ सिलेक्टर बनना तय ...