आजमगढ़, अप्रैल 11 -- माहुल/मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। फूलपुर तहसील क्षेत्र के जाफरपुर कतिकान गांव में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई। घटना में नौ परिवारों की रिहायशी मड़ई, बाइक, साइकिल समेत गृहस्थी के सामान जल गए। वहीं, आग बुझाने के प्रयास में एक महिला भी झुलस गई। इके अलावा दो बकरियों की झुलसने मौत हो गई, जबकि चार बकरियां और एक भैंस गंभीर हैं। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जाफरपुर कतिकान गांव निवासी सबलू राजभर पुत्र समोधी की रिहायशी मड़ई में दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में रखी बाइक, 5 हजार रुपये नकदी समेत करीब 5 लाख रुपये के गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं, बबलू राजभर पुत्र समोधी की रिहायशी मड़ई, बाइक, कपड़े समेत करीब एक लाख रुपये के सामान जल गए। बोधी पुत्र सनोहर रिहायशी...