मोतिहारी, अप्रैल 19 -- सिकरहना। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत ढाका नप के बिसरहिया में अग्निशमन सेवा सिकहरना के पदाधिकारी व कर्मियों द्वारा अग्नि सुरक्षा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्निकांड के मुख्य कारणों के बचाव के बारे में जानकारी दी गयी। अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा अग्नि सुरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स दिये तथा साथ ही गैस सिलेंडर में लगे आग को बुझाने के तरीकों का डेमो के माध्यम से दिखाया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जरीना खातुन, पार्षद प्रतिनिधि मो. अख्तर सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अग्निशमन विभाग ने दिया सुरक्षा का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.