गंगापार, अप्रैल 10 -- श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा में अग्निशमन विभाग की ओर से छात्रों को आग से बचाने के तरीके बताए। शुक्रवार को अग्निशमन विभाग से आए हुए अधिकारियों में इंस्पेक्टर चन्द्रकान्त त्रिपाठी ने छात्रों एवं शिक्षकों को आग से बचाव के विभिन्न उपाय बताए। साथ ही उन्होंने आग के विभिन्न प्रकार एवं उन्हें बुझाने के भिन्न-भिन्न तरीके से छात्रों को अवगत कराया। आभार उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार साहू ने किया। इस अवसर पर कुलभूषण मिश्रा, अचलेंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर, रामलखन प्रजापति, विकास केसरी, श्याम जी केसरवानी, रंगनाथ केसरवानी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...