गाजीपुर, जून 19 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के वार्ड 2 स्थित बारी में बुधवार रात को अगलगी की घटना से पीड़ित दिव्यांग परिवार की सहायता उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और लेखपाल संघ ने किया। शुक्रवार को मौके पर पहुंची एसडीएम और लेखपाल संघ अध्यक्ष राहुल मौर्य ने अपने स्तर से सहायता पहुंचाई। इस दौरान पीड़ित परिवार को भोजन बनाने के लिए कच्चा राशन, गैस सिलिंडर, चूल्हा तथा कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की गई, ताकि परिवार की दैनिक जरूरतें तत्काल पूरी हो सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली अन्य सहायता भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शिशिर सोनकर, बबलू सोनकर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...