गाजीपुर, मार्च 28 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शनिवार को मुहमदपुर कुसुम में अगलगी की घटना से पीड़ित किसानों से मिलने पहुंचे। इस दौरान पीड़ित प्रत्येक किसानों को पार्टी के तरफ से मुआवजा दिया। कहा कि शार्ट सर्किट से लगी आग के लिए बिजली विभाग जिम्मेदार है। बिजली विभाग से मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यथाशीघ्र एक्सईएन के माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके बाद वह खुद ऊर्जा मंत्री एक शर्मा से व्यक्तिगत रूप से मिलकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के प्रयास करेंगे। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार तथा तहसीलदार कौशल चौरसिया को निर्देशित किया कि अगलगी की घटना में किसी भी किसान का नाम छूटना नहीं चाहिए। मौके पर मौजूद किसानों ने बिजली विभाग के जेई धर्म...