साहिबगंज, अप्रैल 5 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पलासबोना पंचायत के नया पलासबोना गांव के माठ में रविवार की दोपहर भीषण आग लगने से करीब 40 से 50 बीघा में लगी गेहूं की फसल जल गई। जानकारी के अनुसार खेतों से उठती आग की लपटें देख पलासबोना पंचायत के किसान अपने-अपने खेतों की ओर दौड़े। मौके पर पहुंच कर देखा कि गेहूं की तैयार फसल धू-धू कर जल रही है। किसानों ने पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी । देखते ही देखते दर्जनों किसानों की फसल जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में डा. बाहरूल, रूमुल शेख, फिटू शेख, मौलवी मकसद, कामरूल शेख, उजीर शेख, नाजीर शेख सहित करीब एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल प्रभावित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार आग लगने का संभावित कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटनास्थल के पास से 11 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.