गोपालगंज, जनवरी 24 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में शुक्रवार की देर रात ऑटोमोबाइल गैरेज व मोटर रिपेयरिंग पार्ट्स दुकान में अचानक आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग की वजह से हुई। देर रात दुकान से आग की तेज लपटें उठने लगी। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते। तब तक आग ने पुरे दुकान परिसर को अपनी आगोश में ले लिया। दुकानदार आसिफ अली ने बताया कि अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ दुकान में रखे गए करीब दो लाख 80 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी बैकुंठपुर थाने की पुलिस को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.