बलिया, अप्रैल 6 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के अलग-अलग दो जगहों पर चौबिस घंटे के अंदर हुई अगलगी की घटनाओं में करीब 17 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और तीन रिहायशी झोपड़िया जलकर नष्ट हो गयी। किसानों और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने पीड़ित किसानों और परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग किया है।क्षेत्र के अठिलापुरा गांव में नगरा मार्ग पर सड़क से सटे खेतों में सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे शार्ट सर्किट से आग लग गयी। इस घटना में पांच किसानों की करीब 17 बीघा खेत में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 और फायर ब्रिगेड के जवानों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी में किसान गुड्डू सिंह का सबसे अधिक 10 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जली है। इनके अलावे राजनारायण सिंह का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.