मधेपुरा, अप्रैल 20 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के वंशगोपाल पंचायत ज्ञान विकास बघरा वार्ड 13 में शनिवार की देर रात एक घर में आग लगने से हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया गया कि बघरा निवासी चतुरी पासवान सपरिवार मुंडन कार्यक्रम में रिश्तेदार के घर गए थे। इसी क्रम में देर रात घर में आग लग गयी। आग की गर्मी से आस-पास के लोगों की नींद टूटी। लोग घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर में रखे अनाज, कपड़ा, फर्नीचर, टेबल, कुर्सी, बर्तन, पशु चारा सहित आवश्यक कागजात जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- बलिया बाजार में भीषण अग्निकांड में पांच दुकानें जलीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को फोन से घटना की सूचना दी। सीओ विद्यानंद झा ने बताया कि अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.