रांची, मार्च 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के हाकेदाग पंचायत के ग्राम हरिडीह निवासी कौशल्या देवी (पति- जयपाल महतो) के मकान में रविवार की शाम 4 बजे अचानक आग लग गई। इसमें लाखों की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। भुक्त भोगी ने बताया कि उस समय घर के सदस्य बकरी चराने तथा खेती के काम में व्यस्त थे एवं बच्चे भी बाहर कहीं खेल रहे थे। घर पर कोई भी सदस्य नहीं थे। पड़ोस के चाचा ने आग लगने की खबर दी। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें कमरे के अंदर रखे टीवी, अलमीरा, पलंग, सोने चांदी के जेवरात, जमीन एवं एलआईसी के कागजात, कपड़े अनाज समेत सामान जलकर स्वाहा हो गए। जिसमें लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीणों के अथक प्रयास से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया तब तक सारे सामान जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। कौशल्या द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.