सीतामढ़ी, मार्च 9 -- पुपरी,। हरदिया पंचायत के वार्ड 10 रामपुर पचासी गांव में रविवार की रात हुयी अगलगी की घटना में पांच दुकानें जल गईं। अगलगी से हजारों की संपति जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों व अग्निशामक द्वारा आग को बुझाया गया। बाद में ग्रामीणों ने घटना स्थल के समीप एक घर पर आग लगाने का आरोप लगा पत्थरबाजी करने लगे। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच लोगों को शांत कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक रात करीब पौने दस बजे अचानक अजय महतो के ताड़ी दुकान में आग लग गयी। हल्ला होने पर जब तक लोग आते आग भयानक हो गया और अजय महतो के ताड़ी दुकान, नाश्ता की दुकान, नरेश महतो के ताड़ी दुकान, सुबोध महतो के ताड़ी दुकान व पीतांबर ठाकुर की झोपड़ी जल कर राख हो गया। सूचना पर अग्निशामक वाहन ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया। आग बुझते ही लोग आक्रोशि...