दरभंगा, जनवरी 10 -- दरभंगा। मब्बी थाना क्षेत्र की शीशो पश्चिमी पंचायत अंतर्गत केतुका गांव में शुक्रवार की अलसुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से छोटे सहनी के घर में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में उनके दोनों पुत्र ललित सहनी व अजय सहनी के घर पूरी तरह जलकर राख हो गये। दोनों की पत्नी भी बच्चों को बचाने में झुलस गईं। इस घटना में उनके घर में मौजूद लगभग आठ बकरियां जलकर मर गईं। इसके अलावा साइकिल, बर्तन, अनाज, कपड़े आदि सामान भी जल गये। आग की लपटों ने राजगीर सहनी व फेकन सहनी के घरों को भी जला दिया। दोनों जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए पूर्व मुखिया शमसे आलम एवं सरपंच अरमान खान डीएमसीए ले गए। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह अचानक घर में आग लगी। उस समय घर में सभी लोग सोए हुए थे। महिलाओं ने हिम्मत करके किसी तरह बच्चों को घर से बाहर निकाला। आग लगने की खबर से ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.