बलिया, मार्च 19 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मठ योगेंद्र गिरी गांव में मंगलवार की देर शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में दो परिवारों का आशियाना और उसमें रखे नगदी व घरेलू उपयोग के सामान जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम जब तक आग पर काबू पाती तब तक सब कुछ जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। गांव निवाासी रासबिहारी राम के घर से बीती रात अज्ञात कारणों से आग उस समय लग गया जब परिवार के लोग घर से बाहर थे। आग की तेज लपटें पड़ोसी मंटु राम का आशियाना भी अपने आगोश में ले लिया, जिससे घर में रखे नगदी समेत अन्य उपयोगी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित रासबिहारी ने बताया कि मेरे बेटे शिव की शादी अप्रैल महीने में है, उसके लिए मेहनत मजदूरी कर एकत्र करके पैसा रखा हुआ था। सब कुछ जलकर राख हो गया है। द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.