देवघर, फरवरी 12 -- मधुपुर। थाना क्षेत्र के लालगढ़ निवासी मो. मकसूद आलम की चाय, पान व बिस्कुट की गुमटी में आग लग जाने से हजारों की क्षति हुई। पुलिस को लिखित शिकायत में कहा है कि लालगढ़ गांव के समीप मुख्य सड़क पर गुमटी है। मंगलवार रात दुकान बंद कर घर गया। सुबह दुकान खोलने आया तो नजारा देखकर हैरान रह गया। गुमटी में किसी ने आग लगा दी, जिससे गुमटी में रखे 15 हजार नकदी समेत अन्य सामान और गुमटी जलकर नष्ट हो गया। बताया की गुमटी से रोजगार चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। आगलगी से आर्थिक क्षति हुई और रोजगार का साधन भी चला गया। भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.