अगलगी में दो झोपड़ियां जलीं
गोपालगंज, अप्रैल 3 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड के अहिरौली स्थित दलित बस्ती में शुक्रवार के दोपहर अचानक आग लगने से रविंद्र चौहान एवं ज्ञानी चौहान की दो झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते झोपड़ियों में रखे अनाज, कपड़े एवं अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी आयुष राज आलोक ने बताया कि हल्का कर्मचारी को जांच का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.