मधुबनी, अप्रैल 28 -- मधवापुर। प्रखंड क्षेत्र के उतरा गांव में अगलगी की घटना में दो गर्भवती गायें जिंदा जल गयी। जबकि, झुलसने से अन्य चार पशुओं की हालत बिगड़ी हुई है। दमकल कर्मियों की टीम और ग्रामीणों के संयुक्त पहल से आग को नियंत्रित किया जा सका। आग की लपटें जब तक शांत हुई, तब तक पशुओं को बचाने में काफी देर हो चुकी थी। यह घटना वार्ड नंबर एक में सोमवार की आधी रात के बाद घटी। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। मरने वाली दोनों गायें विष्णुदेव ठाकुर की थी। जबकि, झुलसने वाली दो गायें किशुनदेव ठाकुर की है। नरेश ठाकुर की एक भैंस और उसका एक बच्चा झुलस गया। पीड़ित परिवार के लोगों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...