मधुबनी, मई 2 -- मो. माजिद हरलाखी। बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र की ख़ौना पंचायत के वार्ड संख्या 1 में शुक्रवार की रात भीषण आगलगी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस हादसे में स्थानीय निवासी लोचन कामत का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। अगलगी में एक गाय, दो बकरी समेत मवेशियों का घर भी जल गया। जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात लगभग 3 बजे की है। लोचन कामत की पत्नी शीला देवी ने अचानक घर में आग की लपटें देखीं। जब तक परिवार और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा घर चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : चिकनीमुनि गांव में मवेशी घर में लगी आग, कई मवेशी की जलकर मौत बताया जा रहा है कि गांव में उसी समय एक शादी समारोह चल रहा था, जिसमें तेज साउंड बजने के कारण लोगों को आग लगन...