कटिहार, फरवरी 7 -- मनिहारी नि स शुक्रवार को मनोहरपुर पंचायत के वार्ड सात जगवाटी बलिया डोभ में अचानक आग लगने से तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों में दुर्गा सोरेन, मेरी मेकु सोरेन तथा नारायण सोरेन शामिल हैं। सभी का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। आग की लपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते घर में रखा अनाज, फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया। पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव ,पैक्स अध्यक्ष ललन यादव ने सीओ को घटना की सूचना दी। मुखिया ने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवारों को पॉलिथीन, खाने-पीने का सामान, चावल, दाल सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराया ताकि उन्हें फिलहाल कोई कठिनाई ना हो । सीओ इस्माइल ने बताया कि अंचल कर्मी को क्षति के आकलन के लिए मौके पर भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.