मधुबनी, मई 6 -- संजय कुमार झा रहिका,निज संवाददाता। मंगलवार की आधी रात में बसौली पंचायत के बलाट गांव के वार्ड 10 में तीन घर सहित पांच मवेशी झुलसने लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस अगलगी की घटना में मो. ओवेश का घर जल गया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि आधी रात के बाद घर में सोये हुए थे कि आग की लपट की रौशनी एवं आग की गरमी लगने से नींद खुल गयी। घर से बाहर सोये हुए बच्चे सहित बाहर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पड़ोस के लोग आग बुझाने के लिए प्रयास करने लगे। जबतक आग बुझाने की कोशिश करते तबतक घर में बांधा हुआ तीन गाय, एक भैंस एवं एक भैंस का बच्चा आग के लपट उठने से बुरी तरह झुलस गयी। लोगों ने सभी मवेशी को घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने बताया कि घर का एक भी सामान नहीं निकल सका। जिसके कारण घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने पड़ोस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.