किशनगंज, दिसम्बर 2 -- दिघलबैंक। मंगलवार को दोपहर के समय दिघलबैंक प्रखंड के धनगढ़ा पंचायत वार्ड संख्या 12 दरगाह अलीगंज में अचानक लगी आग से तीन घर सहित घर के अंदर रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है। जब जोहिद आलम तथा उसकी बहन जोरा बानो के बंद घर से उठते धुंआ और आग कि लपटों को देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया तब मौके पर पहुंचे लोगों तथा पास में हीं खेत पर गये गृहस्वामी जोहिद आलम और परिवार के अन्य सदस्य भी पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। इस बीच थाना को सूचना दी गई और थाना द्वारा भेजे गये फायरब्रिगेड की टीम तथा स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटों के करी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो घटना बहुत बड़ी हो सकती थी। दिन का समय होने के कारण आसपास के ल...