समस्तीपुर, जनवरी 23 -- मोहनपुर। प्रखंड के धरनीपट्टी पश्चिमी पंचायत के हरिदासपुर दियारा में अचानक लगी आग ने तीन परिवारों को बेघर कर दिया। इस भीषण अग्निकांड में सीताराम राय, नसीबीलाल राय व जयराम राय के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। आग लगने से लाखों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर जुटे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निपीड़ितों ने बताया कि सभी लोग ठंड होने के कारण घरों में सोये हुए थे। तभी अचानक आग लग गई। आग की भयावहता के कारण वे घर से केवल कुछ ही सामान निकाल सके। घर में रखे कपड़े, अनाज, बर्तन, फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.