गोपालगंज, मार्च 14 -- भोरे। प्रखंड के बगहवां तिवारी गांव में शनिवार को अचानक लगी आग में एक झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि गांव के लालाजी यादव के झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में रखा राशन, बर्तन, कंबल व बिस्तर समेत सभी सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे राजस्व कर्मचारी कन्हैया साह ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। मक्के के खेत से शराब बरामद, तस्कर फरार भोरे, एक संवाददाता। स्थानीय थाने की पुलिस ने हुस्सेपुर नेता मोड़ के पास शुक्रवार को छापेमारी कर मक्के के खेत से 45 बोतल शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गया। फरार तस्कर की पहचान हुस्सेपुर निवासी रामायण ...