बलिया, मार्च 3 -- गड़वार। स्थानीय कस्बा में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में दो रिहायशी झोपड़ियों समेत उसमें मौजूद गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों ने वैकल्पिक संसाधनों से आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि चौराहा पर राजेश प्रजापति व मिट्ठू प्रजापति की रिहायशी झोपड़ियां अगल-बगल स्थित थीं। भोजन करने के बाद लोग सो रहे थे। इसी बीच किसी प्रकार आग लग गयी। लपटों की चपेट में आकर दोनों की झोपड़ियों के साथ ही उसमें मौजूद घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गये। झोपड़ियों में मौजूद लोगों ने भागकर जान बचायी। आसपास के लोग लपटों और धूआं को देखकर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.