कटिहार, मार्च 12 -- मनसाही, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के मरंगी चकमन गांव में बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक लगी आग से चार परिवार के घर जलकर राख हो गयी। आग अचानक इतनी तेजी से फैली की लोग घर और घर के सामान छोड़कर सिर्फ अपनी जान बचा सके। इस अगलगी में सोने चांदी के जेवर, नगद डेढ़ लाख रुपए, कपड़े, अनाज रोजमर्रा के सामन आदि जलकर राख हो गया। स्थानीय वार्ड सदस्य विवेकानंद ने बताया कि इस अगलगी में मो मोजीबुर रहमान, मो राजा, नजमुल खातून और मो फिरोज के घर जलकर राख हो गए। उन्होंने बताया कि बिजली के शार्टसर्किट के कारण यह आग लगी है। आग पर स्थानीय लोगों एवं अग्निशन की टीम ने काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी सदलबल घटना स्थल पहुंचे वहीं राजस्व कर्मी कृष्ण बिंद ने मौके पर क्षति का आकलन किया और ...