बगहा, फरवरी 15 -- नौतन। वरदाहा पंचायत स्थित बन्हौरा वार्ड-8 में शुक्रवार की मध्य रात्रि आग लगने से चार घर पूरी तरह राख हो गए हैं। इस अगलगी की घटना में बासुदेव पासवान, रामराज पासवान, बीरकेश्वर पासवान व संदीप पासवान का घर जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने के समय सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। आधी रात तेज गर्मी का एहसास होने पर लोगों की नींद खुली। तो देखा कि घरों के चारों तरफ भीषण आग लग चुकी थी। वहीं आग की चपेट में आने से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल पासवान गंभीर रूप से झुलस गए।जिन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भेजा गया।घटना में चार बकरियों के जलनें की बात सामने आई। जबकि घरों में रखा अनाज कपड़े गहने और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास एवं काफी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।घटना की सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.