अगलगी में घर सहित दो लाख का नुकसान
मधुबनी, जून 15 -- झंझारपुर, निज संवाददाता । अनुमंडल क्षेत्र के भैरवस्थान थाना अंतर्गत काको पंचायत के नर्भिापुर गांव में रविवार की देर शाम अचानक आग लग जाने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस अगलगी में सिताई मंडल का आशियाना पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के समय घर में खाना बना रही सिताई मंडल की पत्नी बाल-बाल बच गईं, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना में मवेशी घर भी आग की चपेट में आ गया। यह भी पढ़ें- अगलगी में घर सहित दो लाख का नुकसानघटना का कारण स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की देर शाम सिताई मंडल के घर की रसोई से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण अगलगी में घर के अंदर रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन और नकद समेत करीब दो से तीन ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.