बगहा, अप्रैल 2 -- बैरिया। बैरिया अंचल क्षेत्र के बलुआ रमपुरवा गांव में अचानक लगी आग से काशी मुखिया का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया। इधर आग से अगल-बगल के कई घरे भी क्षतिग्रस्त हो गई है। आग की उठती लपटों से गांव में भगदड़ सा स्थिति हो गई।लोग आग पर काबू करते तब तक काफी देर हो चुकी थी।इस अगलगी की घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखे कपड़े, बर्तन और अनाज पूरी तरह जलकर राख हो गया । वहीं, इस हादसे में पांच बकरियां मार गई है और एक गाय भी झुलस गईं, जिससे पशुपालक को अतिरिक्त क्षति उठानी पड़ी।घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया...