समस्तीपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर खजूरी पंचायत के चकजाफर गांव के वार्ड 9 में गुरुवार की शाम बेचन पासवान के घर में अचानक आग लग गयी। आग की उठती लपटों को देख आस-पास के लोग पहुंचे और इसकी सूचना कल्याणपुर थाना को दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाना से अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। लोगों ने बताया कि अगलगी की घटना में घर में रखे हजारों रुपए मूलय के सामान जल कर नष्ट हो गये। वैसे आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.