पूर्णिया, फरवरी 12 -- हरदा, एक संवाददाता। के नगर प्रखंड अंतर्गत मजरा पंचायत के वार्ड 07 में बुधवार को अचानक लगी आग से एक परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। अग्नि पीड़ित अशोक पासवान ने बताया कि आग लगने से उनके दो घरों में रखा सारा सामान जल गया। फर्नीचर, कपड़े, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामग्री राख हो गई। उन्होंने बताया कि घटना में एक लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर और अधिकांश सामान जल चुका था। केनगर प्रखंड के उपप्रमुख विजय मिस्त्री ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...