सासाराम, अप्रैल 10 -- दावथ, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सहिनांव पंचायत के देवढ़ी,महुअरी, सहिनांव,हीरापुर तथा दावथ पंचायत के बिठवां गांव के बधार में शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। जिससे कई किसानों के 200 बीघे से अधिक में लगी गेहूं की फसलें जलकर राख हो गयीं। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों व किसानों ने आग पर काबू पाने की भरपूर कोशिशें की। लेकिन, पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...