अगलगी में एक घर समेत तीन मवेशी जले
बगहा, जून 20 -- नरकटियागंज। अंचल क्षेत्र के सियरही गांव में शनिवार की रात्रि दो बजे आग लगने से दशरथ साह का एक घर जल गया है। अगलगी की इस घटना में एक गाय, एक बछड़ा एवं एक बकरी समेत तीन मवेशी जलकर मर गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि रात में खाना बनाकर चूल्हे में आग जलते छोड़ घर वाले सो गए थे। आशंका है कि चूल्हे से निकली चिंगारी से ही घर में आग लगी। रात मेंदशरथ के घर से आग की लपटें देख लोग निकले। निकलते देख ग्रामीण वहां दौड़ कर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि दमकल देरी से पहुंचा। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। हल्का कर्मचारी को भेजकर घटना की जांच कराई जा रही है। उसके बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की पहल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.