बगहा, अप्रैल 11 -- नीरज कुमार बगहा। बगहा-दो प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत के वार्ड संख्या-2 में शनिवार की सुबह अगलगी की घटना में एक घर जलकर राख हो गया। इस हादसे में हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। वहीं घटना के दौरान मवेशी को बचाने की कोशिश में एक युवक झुलस गया। घायल गफूर अंसारी (24 ) है। उसे फायर ब्रिगेड की टीम की सहायता से अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जख्मी युवक अजमल अंसारी ने बताया कि उसके पक्के मकान के समीप बने फूस के बथान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। धारण कर लिया और घर में बंधी गाय समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। गाय को बचाने के प्रयास में वह खुद भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.