बलिया, मार्च 2 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। अज्ञात कारणों से सोमवार को लगी आग में करीब आधा दर्जन लोगों की रिहायशी और अन्य लगभग एक दर्जन झोपड़ियों समेत उसमें मौजूद गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आग शांत हो सकी। लोगों ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की मांग अधिकारियों से की है। इलाके के डूहीजान (महंगू छपरा) निवासी सोनू राजभर की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। लोग जब तक कुछ समझ पाते आग ने पांव पसारते हुए पड़ोस के सुरेंद्र शर्मा, भोला राजभर, मंटू राजभर, संटू राजभर, धूपन राजभर आदि की झोपड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। लपटों के बीच घिरे झोपड़ियों में मौजूद लोगों ने किसी प्रकार भागकर अपनी जान बचायी। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को भी घटना से अवगत कराया। हालांकि अग्निशमन विभाग काफी देर से पहुंचा। वै...