बगहा, अप्रैल 23 -- चौतरवा, एक संवाददाता। प्रखंड बगहा एक के सिसवा बसंतपुर पंचायत के डोभी टोला वार्ड एक गांव में गुरुवार दो पहर हुई अगलगी की घटना में लगभग आधा दर्जन घर सहित घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई।अगलगी में आधा दर्जन बकरी भी जलकर खाक हो गई है। ग्रामीणों सहित अग्निशमन दस्ता की टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। हालांकि अगलगी की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चौतारवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार का ढाढस बढ़ाने का कार्य किया। थानाध्यक्ष ने बताया की अगलगी की घटना कैसे हुई है पुलिस इस मामले की एक एक बिंदु की जांच कर रही है।उन्होंने यह भी पढ़ें- हरपालपुर में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख बताया की अगलगी अचानक हुई है या किसी के द्वारा साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है इसकी बारीकी से जांच की ज...