मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुशहरी, हिसं। खबरा पंचायत के भीखनपुरा में शुक्रवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आठ घर जलकर राख हो गए। अगलगी में छठिया देवी की 4 बकरियों की जलकर मौत हो गई। एक लाख नकद, कागजात, गहने, कपड़े राख हो गए। अग्निपीड़ित चंदन पासवान, चांदनी देवी, रंजीत राम, पूजा देवी, मनीष कुमार, कृष्ण पासवान एवं मनीष कुमार ने मुशहरी अंचल तथा कच्ची पक्की थाना में आवेदन दिया है। सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि अंचल नाजिर को जांच का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...