मधुबनी, मार्च 2 -- लखनौर,निज प्रतिनिधि। लखनौर कोरियापट्टी गांव में दो लोगों के पशु चारा घर में सोमवार को अचानक आग लगने से दो लोगों के पशु चारा घर तथा एक व्यक्ति का नार का टाल जल कर राख हो गया। पशुचारा सहित घर के जलने से गृहस्वामियों को एक लाख से अधिक का क्षति होने की बात बताई जा रही है। गांव के राजीव कुमार एवं राम प्रसाद महतो लखनौर कोरियापट्टी पश्चिम टोल के बजरंग बली स्थान के निकट स्थित कलम बाग में अलग-अलग घर बनाकर उसमें साल भर के लिए पशु चारा स्टोर कर रखे थे। ग्यारह बजे दिन में अचानक लगी आग में दोनों व्यक्तियों का पशुचारा सहित घर जलकर स्वाहा हो गया। आग की लपटें बगल स्थित कारी महंतो के नार के टाल को भी जला कर राख कर दिया। गृह स्वामी राम प्रसाद महतो ने कहा कि आग किसी अज्ञात बदमाश के द्वारा लगाया गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर झंझारपुर फ...