भदोही, अप्रैल 22 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद।कोतवाली क्षेत्र के जखांव गांव में बुधवार को किसान का हजारों रुपये का सामान अगलगी में जलकर राख हो गया। घर के बाहर रखा गेहूं, चावल, सरसों तथा पुआल में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी रही। आग इतनी तेजी से फैला कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज हवा के कारण लपटें आसपास के अन्य घरों की ओर बढ़ने लगीं। उक्त गांव निवासी इंद्रजीत बिंद, सर्वजीत बिंद तथा अमरजीत बिंद खेत से मड़ाई के बाद गेहूं एवं भूसा को लाकर घर के सामने रखा था। उसी दौरान अचानक उसमें संदिग्धावस्था में आग लग गई। यह भी पढ़ें- आग लगने से गृहस्थी व तीन बकरियां जलीं धुआं उठता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलने पर पीआरबी तथा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने ग्...