जहानाबाद, मई 8 -- अग्निशमन विभाग ने मॉकड्रिल कर चलाया जागरूकता अभियान रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के खैरुचक मठिया गांव में गुरुवार की हुई आगलगी की घटना के बाद शुक्रवार को अग्निशमन विभाग के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अगलगी से बचाव की जानकारी अग्निशामक कर्मी सोनू कुमार, अग्निक चंदन कुमार एवं आयुष कुमार ने ग्रामीणों को अगलगी की घटना से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगलगी के दौरान धैर्य व निर्भयता के साथ तत्काल सुलभ संसाधनों से आग पर काबू पाया जा सकता है। वहीं रसोई गैस सिलेन्डर से होने वाली घटना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिलेन्डर में आग लगने के बाद उसमें बीस मिनट के बाद पर विस्फोट होता है। इस कीमती बीस मिनट के दौरान उपलब्ध पानी को पूरी ताकत से सिलेन्डर में लगी आग पर बौछार किया जाए एवं हवा से सम्पर्क तोड़ दिया जाए तो आ...