गया, अप्रैल 2 -- गर्मी के मौसम में अगलगी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट हो गया है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल स्तर पर 30 छोटे-बड़े दमकल गाड़ियों को जरूरी संसाधनों के साथ तैयार रखा गया है। गाड़ी चालक और अग्नि कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है। गया जी सदर, बोधगया, शेरघाटी, टिकारी व नीमचक बथानी अनुमंडल में संवेदनशील इलाकों को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी और त्वरित कार्रवाई की रणनीति लागू कर दी गई है खासकर गेहूं कटनी के मौसम में आग लगने की आशंका को ध्यान में रखते हुए विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। जिला अग्निशमन अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और त्वरित...