मुंगेर, अप्रैल 4 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। अगलगी का डेंजर जोन दियारा में पछिया हवा चलते ही लोगों की धड़कनें तेज हो जाती है। इतना ही नहीं दियारावासियों के साथ ही दमकल की टीम व आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों की भी नींद हराम हो जाती हैं। बढ़ती गर्मी के साथ तापमान रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं गर्मी के मौसम में आगजनी की कई घटनाएं सामने आती हैं। खासकर दियारा क्षेत्र अगलगी का डेंजर जोन माना जाता है। दियारा क्षेत्रों में एक से एक अगलगी की हृदय विदारक घटनाएं घटित हुई है। जिसमें जानमाल का भी नुकसान सामने आई है। ज्यादातर आगजनी की घटनाएं शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं। गर्मी में तापमान ज्यादा और हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे सूखे पत्ते, घास और लकड़ी में आग जल्दी पकड़ लेती है। गर्मी में एसी, कूलर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का ज्यादा इ...