बेगुसराय, अप्रैल 4 -- गढ़पुरा। थाना क्षेत्र के सकरा हनुमान मंदिर के पूरब एक बांसबाड़ी में आग लग गई। इसमें लगभग 10 कट्ठा में लगा बांस जल गया। इसमें लगभग 50 हजार के बांस जलने की बात बताई गई है। सूचना पर बखरी अनुमंडल से एक छोटा एवं एक बड़ा फायर ब्रिगेड वाहन के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। यह बांसबाड़ी रजौड़ के रन्नु यादव की बतायी गयी है। गनीमत कहें कि गांवों के बाहर आग लगी जिसके चलते पछुआ हवा चलने पर भी आवासीय क्षेत्र प्रभावित नहीं हुआ है। आग कैसे लगी, इसका खुलासा भी नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राह चलते किसी ने बीड़ी-सिगरेट पीते हुए उसका सुलगता टुकड़ा बांसबाड़ी में फेंक दिया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.