तेहरान, जुलाई 23 -- ईरान के प्रमुख वार्ताकार और संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की सीधी धमकी के बाद बुधवार को अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। गालिबाफ ने साफ शब्दों में कहा कि अगर ईरान अपना तेल निर्यात नहीं कर पाया तो 'कोई भी नहीं बेचेगा' और हॉर्मुज स्ट्रेट युद्ध से पहले की स्थिति में कभी नहीं लौटेगा। गालिबाफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इस युद्ध का समीकरण बिल्कुल स्पष्ट है, या तो सब या फिर कोई नहीं! जिस क्षेत्र में हम तेल नहीं बेचते, वहां कोई भी तेल नहीं बेच सकेगा। अगर हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो किसी की भी इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा अमेरिकी सेना की गैर-मौजूदगी में ही संभव है। ईरान ने ब...