रांची, अगस्त 20 -- झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को आंदोलन करने वाले छात्रों को झटका देते हुए राज्य सरकार के उस फैसले पर रोक लगा दी, जिसके जरिए उसने JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) की 11वीं से 13वीं परीक्षाओं और इनके माध्यम से हुई नियुक्तियों को रद्द कर दिया था। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद इन्हीं परीक्षाओं को रद्द करने की मांग को लेकर 44 दिन तक आंदोलन और 16 दिन तक अनशन करने वाले छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार की मंशा पर सवाल उठा दिए हैं और उसे जेपी आंदोलन वाली धमकी दी है। हाई कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए महतो ने कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अटॉर्नी जनरल के अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार ने कोर्ट में मजबूती से सीआईडी रिपोर्ट को क्यों नहीं रखा। उन्होंने सरकार की नीयत को लेकर कहा कि अगर सरकार धोखा देती है या मामले क...