नई दिल्ली, जून 22 -- PM Kisan 23rd Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करके करोड़ों किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दिया। लेकिन, उसी दिन उन किसानों के चेहरे लटक गए, जिनके मोबाइल पर 2000 रुपये बैंक खाते में क्रेडिट होने का मैसेज नहीं आया। बता दें पीएम किसान पोर्टल पर करीब 12 करोड़ किसान रजिस्टर्ड हैं, जबकि 20 जून को केवल 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ही पैसे आए। दो करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे नहीं आए हैं। इन्हें 23वीं किस्त का इंतजार तो है ही, साथ में यह डर भी सता रहा है कि अब आगे की किस्तें मिलेंगी भी या नहीं? कहां जाएं, क्या करें, किससे मिलें? जैसे तमाम सवाला 23वीं किस्त से वंचित किसानों के मन में घूम रहे हैं। इस खबर में आपके इन सवालों के जवाब जरूर मिले...