रांची, अगस्त 11 -- झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि सोमवार को रांची में हुए विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं किया था। उनके इस बयान के बाद जिस JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बैनर तले यह पूरा छात्र आंदोलन चल रहा है, उसी मंच ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अंसारी एक वीडियो शेयर किया और उसके साथ कटाक्ष करते हुए लिखा, 'सफेद झूठ अगर कुछ होता है तो वो यही होता है, देखिए....' दरअसल रिफोर्म मंच द्वारा शेयर किए इस वीडियो में अंसारी सोमवार को हुए छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज होने की बात से इनकार करते दिख रहे हैं। जिसके बाद JPSC JSSC रिफॉर्म मंच ने यह प्रतिक्रिया देते हुए अंसारी का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में झारखंड के मंत्री छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं ह...