गाजियाबाद, अप्रैल 26 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में सपा की सरकार बनने पर गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान कर दिया जाएगा। किसानों को निःशुल्क बिजली मिलेगी और उनके बिजली के बिल माफ होंगे। उन्होंने शनिवार को विजन इंडिया के पीडीए कार्यक्रम में ये बातें कहीं। कौशांबी स्थित होटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और कृषि विशेषज्ञों के साथ लखनऊ से बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ से रवाना होते समय विमान में तकनीकी खामी आने के कारण वह कौशांबी के कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्रम को संबोधित किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों ...