नई दिल्ली, जनवरी 4 -- श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कर लिया गया है। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करते हुए ये जानकारी भी दी है कि उनको अभी फिटनेस साबित करनी है। 6 जनवरी को श्रेयस अय्यर को मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी मैच में खेलना है। अगर इस मैच में वे अपनी 100 ओवर की फिटनेस को साबित नहीं कर पाए तो फिर कम से कम पहले वनडे मैच से उनको बाहर बैठना पड़ सकता है और ऐसे में एक खिलाड़ी को स्टैंड-बाय पर रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में कैच पकड़ते समय स्पलीन इंजरी का सामना श्रेयस अय्यर को करना पड़ा था। इसके बाद से वे एक भी प्रोफेशनल मैच नहीं खेले हैं। बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान करते हुए बताया था कि श्रेयस अय्यर को सीओई यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से वनडे टीम म...