श्रीनगर, जनवरी 7 -- पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बुधवार (7 जनवरी) को अनंतनाग जिले के बीजबेहड़ा में दारा शको में पीडीपी संस्थापक और अपने दिवंगत पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की 10वीं पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गईं। भावुक भाव में ही पार्टी कार्यकर्ताओं से उन्होंने कहा कि अगर उनके पिता आज जीवित होते तो जम्मू-कश्मीर की स्थिति ऐसी नहीं होती, क्योंकि उनके पास "दूरदृष्टि और सूझबूझ" थी। इस अवसर पर महबूबा मुफ़्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लिये आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की परिकल्पना को अपनाना है। उन्होंने सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस पर भी निशाना साधा और उस पर "सत्ता के लिए सौदेबाजी करने" का आरोप लगाया। उन्हो...